फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Semi Tanakpur He defeated Gdrpur

सेमीफाइनल में टनकपुर ने गदरपुर को हराया

Sun, 27 Dec 2015 11:23 PM IST
majola
majola Updated Sun, 27 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन

खेल सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रथम श्री गुरु गोविंद सिंह जी फुटबाल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में टनकपुर क्लब ने रामबाग गदरपुर को 1-0 से शिकस्त दी। पैनाल्टी शूट आउट में भी रामबाग गदरपुर की टीम चार ही गोल कर पाई और मुकाबला 5-4 से हो गया।

विज्ञापन

सेमीफाइनल का गुरबचन सिंह गोगी ने दोनो टीमों से परिचय प्राप्त कर और फुटबाल को किक मारकर शुभारंभ किया। पहले सेमीफाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले हाफ में दोनो टीमों ने गोल करने के लिए जमकर पसीना बहाया, लेकिन टनकपुर क्लब टीम एक गोल कर बढ़त बनाए रही। दूसरे हाफ में रामबाग गदरपुर टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा खेलते हुए टनकपुर क्लब पर गोल कर टीम को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। दोनों टीमों के बराबरी के बाद अंत समय तक दोनों टीमें गोल करने का प्रयास करतीं रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली और समय पूरा हो गया। मैच का समय पूरा होने पर रेफरी ने दोनों टीमों को पैनाल्टी शूट का मौका दिया, लेकिन रामबाग गदरपुर के खिलाड़ी चार पैनाल्टी शूट ही गोल में बदल सके। जिससे मुकाबला 5-4 से हार गए। मैच रेफरी कुलदीप शर्मा बिट्टू रहे। इस मौके पर मझोला के पूर्व फुटबाल कोच और गुरुगोविंद सिंह टूर्नामेंट के संस्थापक गुरुदर्शन सिंह उर्फ गोगी, परमवीर सिंह पैरी, रंजीत सिंह चौकी प्रभारी, रणवीर सिंह, उमेन्द्र सिंह यादव, जगजीत सिंह, तेजेन्द्र सिह बिट्टू, द्वारिका प्रसाद गोले, सुरेश चंद यादव, संजय सिंह, बनबारी गोले, बब्लू नागी, राजेन्द्र कुमार, अरुण सिंह, भानुप्रताप सिंह, सुखदीप सिंह मल्ली, पंकज माझी, अंकित सिंह, गगनप्रीत सिंह, सलीम इदरीसी आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed