{"_id":"64ee3f2efc9547f76f06fab4","slug":"secretary-did-not-come-to-present-his-side-ddo-suspended-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3432-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अपना पक्ष रखने नहीं आया सचिव, डीडीओ ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अपना पक्ष रखने नहीं आया सचिव, डीडीओ ने किया निलंबित
Wed, 30 Aug 2023 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों की कोई मदद न करने की ग्राम प्रधानों की शिकायत पर सीडीओ ने मंगलवार को सचिव को तलब किया था, लेकिन वह अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचा। इस पर सीडीओ ने उसे निलंबित कर दिया। डीडीओ ने प्रधानों के बयान दर्ज किए। मामले की जांच बीडीओ ललौरीखेड़ा को सौंप दी है।
पूरनपुर विकासखंड के गांव बूंदीभूड, बंदरबोझ, नोजल्हा नकटा, नगरिया खुर्द कलां, गभिया सहराई, सेल्हा, धुरिया पलिया, मटैया लालपुर, पुराना तालुका महाराजपुर, मझरा तालुका महाराजपुर, महाराजपुर, रमनगर के ग्राम प्रधानों ने ग्राम विकास अधिकारी धर्मपाल के गांवों में न आने और विभागीय कार्यों में रुचि न लेने सहित कई आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने सीडीओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही उसे अपना पक्ष रखने के लिए मंगलवार को जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया। ग्राम प्रधानों को भी अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। ग्राम प्रधान तो बयान दर्ज कराने डीडीओ ऑफिस पहुंच गए, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव नहीं पहुंचे। इस पर डीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मपाल को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। उन्हें ललौरीखेड़ा ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया है। जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह ने बताया सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी गई है।