फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SDM got two MRF centers closed in inspection

एसडीएम को निरीक्षण में दो एमआरएफ सेंटर मिले बंद

Wed, 27 Oct 2021 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
SDM got two MRF centers closed in inspection
बीसलपुर। एसडीएम ने मंगलवार को नगरपालिका के तीनों एमआरएफ सेंटरों (कूड़ा निस्तारण केंद्रों) का औचक निरीक्षण किया, जिसमें दो सेंटर अधूरे मिले और एक चालू हालत में मिला, जबकि पालिका के अभिलेखों में तीनों सेंटर चालू हालत में हैं। एसडीएम ने नगर पालिका के सफाई निरीक्षक का जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

एसडीएम को शिकायत मिली थी कि नगरपालिका के अभिलेखों के अनुसार तीनों एमआरएफ सेंटर चालू हालत में और उनमें लगी लाखो रुपये की मशीनों से कूड़े का निस्तारण हो रहा है, जबकि वास्तविकता इसके पलट है। एसडीएम ने इसी शिकायत की पुष्टि करने के क्रम में मंगलवार को मोहल्ला गांधीनगर, पंजाबी कॉलोनी और मोहल्ला ग्यासपुर में नगरपालिका द्वारा बनाए गए तीनों एमआरएफ सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मोहल्ला गांधीनगर का एमआरएफ सेंटर चालू हालत में मिला, जबकि पंजाबी कॉलोनी और मोहल्ला ग्यासपुर का एमआरएफ सेंटर अधूरा मिला। एसडीएम ने इस गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका के सफाई निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह से कड़ी नाराजगी जताई और उनका जवाब-तलब किया है। एसडीएम ने बताया कि सफाई निरीक्षक का जवाब मिलने के बाद उनके जवाब का परीक्षण किया जाएगा। बाद में संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed