फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SDM got rid of the problem of water logging

Pilibhit News: एसडीएम ने जलभराव की समस्या से दिलाई निजात

Sun, 27 Aug 2023 08:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 08:40 PM IST
विज्ञापन
SDM got rid of the problem of water logging
जेसीबी से पानी निकास का रास्ता बनाने के साथ कीचड़ निकलवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। शनिवार को संपूर्ण थाना दिवस में गांव शेरपुर मकरंदपुर में जलभराव के संबंध में कुछ महिलाओं ने डीएम प्रवीन कुमार लक्षकार से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम के नेतृत्व में पहुंचे अफसरों ने जेसीबी मशीन से पानी निकास का रास्ता बनवा दिया ताकि जलभराव न हो।
डीएम ने संपूर्ण थाना दिवस में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेकर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए थे। शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ आलोक सिंह और खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह गांव पहुंचे। अफसरों ने जेसीबी मशीन से पानी निकास को रास्ता बनवाया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जलभराव न हो, इसके लिए सड़क के एक ओर नाली का निर्माण कराया जाएगा। फिर जलभराव न हो, इसके लिए कुछ दूरी पर गडढा खोदवाकर नाली का पानी उसमें गिरवाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि रविवार को नाली का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। ताकि जलभराव दोबारा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed