फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Scout-Guide activities will be held in basic schools, guidelines issued

Pilibhit News: बेसिक स्कूलों में होंगी स्काउट-गाइड की गतिविधियां, जारी हुए दिशा निर्देश

Tue, 11 Jun 2024 03:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Scout-Guide activities will be held in basic schools, guidelines issued
पीलीभीत। शैक्षिक सत्र 2024-25 में बेसिक स्कूलों में स्काउट-गाइड की गतिविधियों को कराने के शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों में कम से कम एक दल कब और बुलबुल का अवश्य पंजीकृत किया जाए।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक योग्यताओं का पूर्ण विकास करने में स्काउटिंग सहायक है। कब-बुलबुल तथा स्काउट-गाइड जैसे कार्यक्रमों से बच्चों में उच्च कोटि की नैतिकता, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता की भावना पैदा होती है तो चरित्र का निर्माण होता है।
विज्ञापन

कहा गया है कि स्काउटिंग को कक्षा एक से आठ तक के प्राथमिक विद्यालयों में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। जिले के कक्षा एक से पांच तक संचालित प्रत्येक बेसिक विद्यालय में काम से कम एक-एक यूनिट कब तथा बुलबुल आवश्यक पंजीकृत कराएं। प्रत्येक दल में 24 कब अथवा 24 बुलबुल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार कक्षा 6 से 8 तक संचालित प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों में काम से कम एक यूनिट स्काउट तथा गाइड का पंजीकरण अवश्य रूप से हो। प्रत्येक दल में 32 स्काउट तथा 32 गाइड हों।
यह भी कहा गया है कि विद्यालय में छात्राओं की संख्या के आधार पर दलों की संख्या उसी अनुपात में बढ़ाई जा सकती है। निर्देश है कि पंजीकृत दलों का नवीनीकरण भी कराया जाए। शिक्षा निदेशक ने 15 जुलाई तक रिपोर्ट निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए हैं।
........
इस तरह चलेगा कार्यक्रम
निर्देश में कहा गया है ऐसे परिषदीय विद्यालयों में जहां यूनिट लीडर के रूप में अध्यापक, अध्यापिकाएं प्रशिक्षित नहीं हैं उनका प्रशिक्षण भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश संस्था के माध्यम से कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण सात दिवसीय एवं आवासीय होगा। प्रारंभ में हर जनपद से 50-50 अध्यापक, अध्यापिकाएं प्रशिक्षण के लिए प्रस्तावित हैं। इसके लिए प्रत्येक जिले से 50 अध्यापक, अध्यापिकाएं नामित करने के बाद उनकी सूची भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की संस्था को 20 जून तक उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनका प्रशिक्षण आरंभ कराया जा सके।

....
डीबीटी योजना के तहत दिलाई जाए यूनिफॉर्म
स्काउट-गाइड में शामिल बच्चों को डीबीटी योजना के माध्यम से दो सेट यूनिफाॅर्म के लिए जारी धनराशि से पंजीकृत कब और बुलबुल, स्काउट- गाइड के विद्यार्थियों को एक सेट स्कूल यूनिफॉर्म एवं एक सेट स्काउट-गाइड यूनिफॉर्म दिलवाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed