फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   School bus overturned, children narrowly escaped

Pilibhit News: स्कूल की बस पलटी, बाल-बाल बचे बच्चे

Wed, 31 Jul 2024 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
School bus overturned, children narrowly escaped
पूरनपुर क्षेत्र के गांव मकरंदपुर के समीप खेत में पलटी बस।स्रोत:ग्रामीण
पूरनपुर। बच्चों को लेने जा रही स्कूल की बस गांव मकरंदपुर के समीप खेत में पलट गई। इस दौरान बस में सवार कई गांवों के बच्चों में अफरातफरी मच गई। हालांकि हादसे में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ। राहगीरों ने बच्चों को बस से निकलवाकर उनके अभिभावकों को बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह करीब सात बजे गांव मकरंपुर के पास की है। एक निजी स्कूल की बस गांव जेठापुर, पिपरिया दुलई से बच्चों को लेने के बाद गांव मकरंपुर में बच्चों को लेने जा रही थी। बस चालक गांव मकरंदुपर के समीप बस से नियंत्रण खो बैठा। बस सड़क किनारे खेत में पलट गई। बस में सवार बच्चों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बस धीमी गति से होने के कारण किसी को चोट नही आई। हालांकि बड़ा हादसा होते बच गया। एकत्र हुए राहगीरों ने बस से बच्चों को बमुश्किल निकाला। बस पर मिलेनियम स्कूल लिखा था। बता दें कि असम हाईवे पर गांव महादिया मोड़ के समीप चल रहा मिलेनियम स्कूल अब बंद हो चुका है। इसके स्थान पर दूसरी संस्था स्कूल का संचालन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed