{"_id":"5fe8d4e38ebc3e3c7159713b","slug":"scam-pilibhit-news-bly4316957123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज घोटाले के आरोपियों की बढ़ सकती है मुश्किल, मुहैया कराए गए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज घोटाले के आरोपियों की बढ़ सकती है मुश्किल, मुहैया कराए गए नाम
विज्ञापन
बीसलपुर। तीन साल पुराने अनाज घोटाले के मामले में कार्रवाई को गति मिली है। मंडी के अधिकारियों ने घोटाले के समय तैनात अफसर-कर्मचारियों के नाम पते और नंबर पुलिस को मुहैया करा दिए हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि नाम,पता मिलने के बाद आरोपियों की धरपकड़ में तेजी आएगी।
वर्ष 2017 में तत्कालीन एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने मंडी के एक गोदाम पर छापा मारा था। यहां से माफिया का काफी अनाज बरामद किया था। तत्कालीन आपूर्ति निरीक्षक रितेश चंद्रा ने कोतवाली में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की विवेचना दबा दी गई थी। बीते दिनों एसपी ने संज्ञान लिया तो कार्रवाई आगे बढ़ सकी थी। विवेचना में अनाज घोटाले में लिप्त मंडी के सभी तत्कालीन कर्मचारियों को नामजद कर दिया है। उसके बाद पुुलिस ने बरेली के उपमंडी निदेशक एसएमएस चंदेल से मंडी के तत्कालीन दोषी कर्मचारियों केे नाम पद और तैनाती स्थल मांगे थे। मंडी सचिव प्रभात यादव ने बताया कि पुलिस को मंडी के तत्कालीन कर्मचारियों के नाम, पते और तैनाती स्थल उपलब्ध करा दिए हैं। इसमें एक कर्मचारी करनैलगंज (गोंडा), दूसरा जलालाबाद (शाहजहांपुर), तीसरा पूरनपुर और दो कर्मचारी बीसलपुर मंडी के हैं। पूरा विवरण मिलने पर पुलिस भी हरकत में दिखाई दी। कोतवाल सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि विवेचना अंतिम चरण में है, जल्द कार्रवाई पूरी की जाएगी।