फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sambhal's team won the title by defeating Bhira

Pilibhit News: भीरा को हराकर संभल की टीम ने जीता खिताब

Thu, 28 Nov 2024 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sambhal's team won the title by defeating Bhira
अमरिया (पीलभीत)। तहसील क्षेत्र के गांव सरैदा पट्टी में हजरत मस्तान शाह मियां के 158वां सालाना उर्स के मौके पर चल रहे मस्तान मेमोरियल वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट में बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। भीरा की टीम को हराकर संभल की टीम ने ट्राॅफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच संभल और मुरादाबाद की टीमों के बीच हुआ। इसमें संभल की टीम ने ढकिया मुरादाबाद की टीम को 15-12 व 15-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच मन्नी क्लब भीरा और देवरिया की टीम के बीच हुआ। इसमें भीरा की टीम ने देवरिया को 15-11 व 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इसके बाद विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें संभल की टीम ने मन्नी क्लब भीरा की टीम को 15-11, 15-13, 15-7 से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। मेला कमेटी की तरफ से विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। करन संधू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं शहनाज अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष इसहाक अंसारी, खालिद खां, मुकतदिर मलिक, मोहम्मद इस्लाम, इस्तिखार अंसारी, फिरोज खां, फैज मंसूरी, फरजान अंसारी, समीर खान, परवेज आलम खान, प्रधान हाजी सादिक रजा, डाॅ. शफीक मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed