{"_id":"591dd1204f1c1b8351f24da1","slug":"salary-will-be-stopped-in-jsy-dm-warns","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएसवाई में लापरवाही रुकेगा वेतन, डीएम ने दी चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएसवाई में लापरवाही रुकेगा वेतन, डीएम ने दी चेतावनी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 18 May 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम शीतल वर्मा ने जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को माह के अंत तक लाभ न देने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने शत प्रतिशत टीकाकरण करने के भी निर्देश दिए। गांधी सभागार में हुई बैठक में डीएम ने जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े प्रभारी चिकित्साधिकारियों से चालू माह में जन्मे बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने सभी एमओआईसी से शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने माह के अंत तक लाभार्थियों को लाभ न मिलने पर वेतन रोके जाने की चेतावनी दी। महिला व पुरूष अस्पतालों में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में भी पूछा। डीएम ने सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यप्रणाली का लेखाजोखा प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीसीजी, हेपेटाइटिस व जापानी इंसेफ्लाईटिस के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिन ब्लाकों में टीकाकरण का अनुपात कम है उन क्षेत्रों में शेष ध्यान देते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाना चाहिए। बैठक में सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, एडीएम अजयकांत सैनी, मुख्य विकास अधिकारी इंद्रदेव द्विवेदी, एसडीएम श्रृद्धा, एसीएमओ डॉ. एके वर्मा, सीएम चतुर्वेदी समेत सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन