{"_id":"c83e4408bb1a0f6e0c8ea1ac81f4e005","slug":"sajan-found-in-the-village-of-khamaria-the-symptoms-of-polio-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खमरिया के साजन में पाए गए पोलियो के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव खमरिया के साजन में पाए गए पोलियो के लक्षण
Purnpur
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
गांव खमरिया पट्टी निवासी रामबहादुर के छह वर्षीय पुत्र साजन में संभावित पोलियो के लक्षण पाए गए। जांच के बाद सीएचसी के एमओआईसी ने इसकी रिपोर्ट डब्ल्यूएचओ को भेजी है। बच्चे का स्टूल टेस्ट लेकर परीक्षण को दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
रामबहादुर ने बताया कि पखवाड़ा भर पहले बुखार के साथ उसके बच्चे की नाक से पानी आने लगा। उसकी आवाज में भी अंतर आया। इस पर उसे शुक्रवार को पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया गया। डॉक्टर ने पोलियो के लक्षण होना बताते हुए सीएचसी पूरनपुर भेज दिया। शनिवार को रामबहादुर और उसकी पत्नी राजेश्वर देवी अपने पुत्र साजन को सीएचसी लेकर पहुंची। सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने उसकी जांच की। जांच के बाद डॉ. असलम ने बताया कि साजन में पोलियो के संभावित लक्षण पाए गए। इसकी रिपोर्ट डब्ल्यूएचओ को भेजी जा रही है। डब्ल्यूएचओ बच्चे का स्टूट टेस्ट का सैंपल लेकर जांच को दिल्ली भेजेगा। दो-तीन सप्ताह में जांच रिपोर्ट आने पर पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 से भारत पोलिया फ्री है, लेकिन संभावित केस मिलने पर उनकी जांच कराई जाती है। उन्होंने बताया कि इस माह में पोलियो के संभावित लक्षण वाले सात-आठ बच्चों को जांच के लिए डब्ल्यूएचओ को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन