फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   RVNL Manager Electrification inspected from Mailani to Shahgarh

Pilibhit News: आरवीएनएल प्रबंधक विद्युतीकरण ने मैलानी से शाहगढ़ तक किया निरीक्षण

Mon, 21 Aug 2023 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
RVNL Manager Electrification inspected from Mailani to Shahgarh
निरीक्षण करते महाप्रबंधक विघुत रेल विकास निगम । संवाद
कुर्रैया-दुधियाखुर्द में रुके विद्युतीरण की स्वीकृत मिलने के बाद शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। रेलवे के मैलानी-पीलीभीत रेल खंड आमान परिवर्तन में कुर्रैया हाल्ट और दुधियाखुर्द के बीच जंगल में रुके विद्युतीकरण की अनुमति मिलने के बाद अब शीघ्र ही विद्युतीकरण शुरू होगा। रविवार को रेल विकास निगम के महाप्रबंधक (विद्युतीकरण) एसपीएस यादव ने मैलानी से शाहगढ़ स्टेशन तक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मैलानी-पीलीभीत रेल विद्युतीकरण परियोजना के प्रबंधक/सेक्शन प्रभारी कृष्ण मोहन विश्वकर्मा को शीघ्र विद्युतीकरण पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में उन्होंने दूधियाखुर्द, पूरनपुर और शाहगढ़ स्टेशनों पर गहनता से निरीक्षण किया। नगर में स्थित रेल कर्मचारियों के लिए क्वार्टर और डिपो की प्रगति को देखा। अधीनस्थों को शीघ्र ही समस्त कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। शाहगढ़ से पीलीभीत रेलखंड के पर चल रहे विद्युतीकरण का भी कुछ दूरी तक निरीक्षण किया और निर्धारित समय पर काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य पर सिविल एक्सपर्ट अंचल तोमर, विद्युत एक्सपर्ट सर्वेश कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान रेल विकास निगम के उप महाप्रबंधक विद्युत योगेश मिश्र, पीलीभीत मैलानी विद्युतीकरण के प्रबंधक/ सेक्शन प्रभारी कृष्ण मोहन विश्वकर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर आरडी यादव, कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक अजय यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि मैलानी से कुर्रैया हाल्ट तक विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद उसका सीआरएस निरीक्षण भी हो चुका है। कुर्रैया हाल्ट और दुधियाखुर्द के बीच करीब पौन किलोमीटर दूरी में वन विभाग की आपत्ति के चलते विद्युतीकरण नहीं हो पाया था। जिसकी हाल में ही केंद्र से स्वीकृत मिल चुकी है। कुर्रैया-दुधियाखुर्द के बीेच विद्युतीकरण होने से मैलानी से शाहगढ़ तक विद्युतीकरण का काम पूरा हो जाएगा। कुर्रैया से शाहगढ़ तक विद्युतीकरण का सीआरएस निरीक्षण अगले महीने होने की उम्मीद अफसर जता रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed