{"_id":"688d0575f48099532f03f3db","slug":"rural-planning-personnel-union-demonstrated-submitted-memorandum-to-dpro-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-140898-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्रामीण योजना कार्मिक संघ ने किया प्रदर्शन, डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्रामीण योजना कार्मिक संघ ने किया प्रदर्शन, डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ रोहित भारती को ज्ञापन देतीं महिला मेट। संवाद
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश ग्रामीण कार्मिक संघ की महिला पदाधिकारियों ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन डीपीआरओ रोहित भारती को सौंपा। ज्ञापन में सात सूत्री मांगों को पूरा कराने की मांग की गई। मांगें पूरी न होने पर महिला मेटों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी।
ग्रामीण योजना कार्मिक संघ की महिला मेट डीएम कार्यालय पहुंचीं। डीएम के न मिलने पर महिला पदाधिकारी विकास भवन में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास के कार्यालय पहुंचींं। सीडीओ की गैरमौजूदगी में कार्मिक संघ की जिला अध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में डीपीआरओ रोहित भारती को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि महिला मेटों को लॉगिन आईडी, पासवर्ड व कार्य उपलब्ध कराया जाए। जिन ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवकों को नियुक्ति नहीं है, वहां महिला मेट को प्राथमिकता दी जाए। हर माह ब्लॉक स्तर पर महिला मेट दिवस मनाया जाए, साथ ही जिला मुख्यालय पर महिला मेटों के लिए समाधान दिवस का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
महिला मेटों को मासिक प्रोत्साहन राशि, मनरेगा निगरानी समिति का गठन कर श्रमिक संगठनों का प्रतिनिधि नामित करने, महिला मेटों को परिचयपत्र व यूनिफार्म आदि जारी कराए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में नीरज देवी, पूजा कुमार, सोनी देवी, सुविधा चौहान, साधना सिंह, साहिमा सिंह, माया देवी, सरस्वती देवी, रेनू राठौर, रेखा भार्गव, बेलमती आदि महिला मेट शामिल रहीं।