{"_id":"5f6e3e688ebc3e9b935920a7","slug":"road-in-bad-condition-pilibhit-news-bly421132019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम बेहाल....मिट्टी और रेत भरकर पाट दिए गड्ढे, अब फिर उधड़ने लगीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम बेहाल....मिट्टी और रेत भरकर पाट दिए गड्ढे, अब फिर उधड़ने लगीं सड़कें
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कुंवरगढ़ में पाइप लाइन डालने के बाद टूटी छोड़ दी गई सड़क।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जल निगम की पाइप लाइन डालने के लिए शहर में कुछ माह पहले सड़कों को खोदा गया। बाद में जल निगम का ठेकेदार उन गड्ढों को आधा-अधूरा पाटकर चला गया। अब ये गड्ढे दोबारा बढ़ने लगे हैं। मरम्मत के नाम पर सरकारी सिस्टम ने एक बार फिर लाखों रुपये का बजट ठिकाने लगाया। मगर, हालात ज्यों के त्यों हैं। शहर की सड़कें एक बार फिर शहरवासियों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं।
अमृत योजना के तहत जल निगम ने स्टेशन रोड, एलएच शुगर फैक्टरी रोड, गांधी स्टेडियम रोड, काला मंदिर, कुंवरगढ़, गोपाल सिंह, बागगुलशेर खां, पूरनमल, डाक वाली गली, बेनी चौधरी समेत पूरे शहर में पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों की खुदाई की। महीनों सड़कें खुदी पड़ी रहीं। आम राहगीर परेशान होते रहे। पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत कराने का जिम्मा भी जलनिगम के ठेकेदार का ही था। मगर, सिस्टम की लापरवाही से एक बार फिर ठेकेदार ने गड्ढों में केवल रेत और मिट्टी भरकर दबा दिए। बरसात में वह गड्ढे फिर खुल गए।
एक माह पहले ही मोहल्ला डालचंद में पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। बुधवार को ठेकेदार ने चार इंच तक गिट्टी डालकर मसाला भरने की बजाए वहां सिर्फ मिट्टी और रोड़ा डालकर एक इंच गड्ढा भरा। बृहस्पतिवार को चंद घंटे की बारिश में मिट्टी बह गई। गांधी स्टेडियम रोड, नौगंवा चौराहा, ओवरब्रिज के नीचे भी मिट्टी से पटे गड्ढों की दरारें खुल गई हैं। इन सड़कों से राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
केस एक
सिर्फ पत्थर डालकर छोड़ दी सड़क
मोहल्ला कुंवरगढ़ में करीब दो माह पहले पाइप लाइन के लिए सड़कों की खुदाई की गई थी। जलनिगम के ठेकेदार ने पाइप लाइन डालने के बाद यहां सड़क ठीक कराने के बजाए पत्थर और मिट्टी डालकर छोड़ दिया। गली पहले ही संकरी थी। सड़क टूटने के बाद निकलने का रास्ता सिर्फ तीन मीटर रह गया। अब रास्ता ऊबड़ खाबड़ होने से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है।
केस दो
मिट्टी धंसी, सड़क पर फिर हुए गड्ढे
मोहल्ला गोपाल सिंह में भी पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को मशीन से काटा गया था। यहां भी पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढे न पाटकर सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया था। स्थानीय लोगों ने डीएम से भी मामले की शिकायत की। इसके बाद ठेकेदार ने सड़क पर मात्र एक इंच की गिट्टी और मिट्टी डालकर खानापूरी कर दी। अब यह सड़क भी उखड़ने लगी है। सड़क पर बीच में गड्ढे हो चुके हैं।
केस तीन
बारिश में धुल गई गड्ढों की मिट्टी
गांधी स्टेडियम रोड पर नगरपालिका ने कुछ दिनों पहले ही मरम्मत के नाम पर मिट्टी और बजरी डालकर पाटा था। उसके बाद दावा किया गया था कि अब गांधी स्टेडियम रोड पर कोई गड्ढा नहीं है। मगर, यह एक महीने भी नहीं रुका। बजरी खुलने के बाद सड़क की दरारें दोबारा दिखाई देने लगी हैं। राहगीर अब सड़क पर नहीं बल्कि गड्ढों में से गुजरकर अपने वाहन गुजारने को मजबूर हैं। हर समय दुघर्टना का खतरा बना रहता है।
शहर में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। जलनिगम ने अभी सड़कें नगरपालिका के हैंडओवर नहीं की हैं। सड़कों की मरम्मत के लिए जल निगम को नोटिस भी दिया जा चुका है। जल निगम से टूटी सड़कों की मरम्मत जल्द कराने को कहा गया है। - निशा मिश्रा, ईओ, नगरपालिका

शहर के मोहल्ला गोपाल सिंह में धंसी सड़क।- फोटो : PILIBHIT

गांधी स्टेडियम रोड पर ऊबड़ खबड़ पड़ी सड़क।- फोटो : PILIBHIT