फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Road accidents decreased by 5% during road safety campaign

Pilibhit News: सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान पांच फीसदी सड़क दुर्घटनाएं घटीं

Wed, 16 Oct 2024 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Road accidents decreased by 5% during road safety campaign
पीलीभीत। परिवहन निगम की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापन बुधवार को शहर के स्टेडियम रोड स्थित गांधी प्रेक्षागृह में हो गया। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डाॅ. आस्था अग्रवाल ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले स्कूल के प्रधानाचार्य और यातायात पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शासनादेश पर जिले में दो से 16 अक्तूबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाया गया। इसमें विभिन्न माध्यमों से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बुधवार को गांधी प्रेक्षागृह में समापन कार्यक्रम हुआ। एआरटीओ ने कहा कि जिले में अभियान चलाए जाने से सड़क दुर्घटनाओं में पांच फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पखवाड़े में सड़क सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग, परिवहन निगम, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा विभिन्न जागरूकता एवं सुधार कार्यक्रम आयोजित किए। समापन समारोह में विद्यार्थियों के जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा संबंधित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन हुआ। इसमें यातायात नियमों के प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले यातायात पुलिस कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों को भी दिए गए प्रशस्ति पत्र
कार्यक्रम के समापन के दौरान एसएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद, हाफिज रहमत खां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फिरोज अहमद, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमन देवी, नोडल शिक्षक सड़क सुरक्षा इंतजार अहमद, उपाधि महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रणव शास्त्री को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed