पीलीभीत। राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा के तहत आत्मनिर्भर भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की 19 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रिया गंगवार पहले स्थान पर रहीं।
विशाखा शर्मा ने कहा कि भारत कृषि के क्षेत्र में पहले से ही आत्मनिर्भर है। अब विज्ञान तकनीक, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में भी आत्मनिर्भर होने को है। खुशी शर्मा ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। नीरता गंगवार ने कहा कि कोरोना काल में भारत ने वैक्सीन का निर्माण करके एक सशक्त आत्मनिर्भर देश होने का प्रमाण दिया है ।
रिया गंगवार, पिंकी, क्रियांशी सिंह ने भी विचार रखे। रिया गंगवार ने प्रथम, पिंकी ने द्वितीय, क्रियांशी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों छात्राओं को प्राचार्य स्मिता जैन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।