{"_id":"6aaaefed8f3695d68b07626d","slug":"responsibility-for-the-publicity-and-outreach-of-census-2027-assigned-to-the-district-probation-officer-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-168930-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी जिला प्रोबेशन अधिकारी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी जिला प्रोबेशन अधिकारी को
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रमों और बैठकों की जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाई जाएगी, द्वितीय चरण में होगी जनसंख्या की गणना,
पीलीभीत। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में होने वाली जनसंख्या गणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गणना कार्य में लगाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, तकनीकी सहायकों और फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण के साथ ही आम लोगों को प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जनगणना निदेशालय के निर्देशों के तहत द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों, चार्ज स्तर के अधिकारियों, जनगणना लिपिकों, तकनीकी सहायकों और फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि जनसंख्या गणना को सफल बनाने के लिए लोगों को इसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों से अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी अपने मूल दायित्वों के साथ जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह जनगणना से जुड़ी गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और आयोजित होने वाली बैठकों की सूचनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला सूचना अधिकारी के साथ समन्वय करेंगे। निदेशालय अथवा शासन से समय-समय पर जारी होने वाले निर्देशों के अनुरूप प्रचार अभियान संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा जिलाधिकारी के सभी सोशल मीडिया हैंडल पर भी जनगणना के द्वितीय चरण से जुड़ी गतिविधियों, कार्यक्रमों और जरूरी सूचनाओं की नियमित पोस्टिंग कराई जाएगी। संवाद