फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report sent to DM in case of encroachment on government land

Pilibhit News: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले में डीएम को भेजी रिपोर्ट

Wed, 19 Apr 2023 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Report sent to DM in case of encroachment on government land
एसडीएम कलीनगर ने स्थिति स्पष्ट करने को डिप्टी डायरेक्टर को भी लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शारदा पार विभिन्न श्रेणियों में दर्ज सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले का एसडीएम ने संज्ञान लिया है। लेखपाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर 25 अतिक्रमणकारियों के नाम सूचीबद्ध किए गए हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। वहीं जमीन की स्थिति स्पष्ट करने को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर को भी पत्र लिखा गया है।

कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नदी के पार गुन्हान, रामनगरा और ढकिया ताल्लुके महाराजपुर की सीमा में विभिन्न श्रेणियों में दर्ज करीब दो हजार एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा है। जिस पर गेहूं की फसल लगाई गई थी। पूर्व में तहसील प्रशासन की ओर से उक्त भूमि के मामले का संज्ञान लिया गया। जिसकी जानकारी मिलते ही अतिक्रमणकारियों ने भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल की कटाई तेज कर दी थी। जानकारी होने के बाद एसडीएम कलीनगर गंभीर हुई। क्षेत्रीय लेखपाल से मामले की रिपोर्ट तलब की। जिसमें 25 अतिक्रमणकारियों के नाम सूचीबद्ध किए गए हैं। एसडीएम शिखा शुक्ला ने बताया कि शारदा नदी के पार सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले के बाबत डीएम को स्थिति से अवगत कराने को पत्र भेजा गया है। जमीन की स्थिति स्पष्ट करने के लिए पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर को भी पत्र लिखा गया है। अफसरों के निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर तहसील प्रशासन के सख्त होने के बाद अतिक्रमणकारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed