फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report of molestation and assault registered after nine days

Pilibhit News: नौ दिन बाद दर्ज हुई छेड़खानी, मारपीट की रिपोर्ट

Fri, 08 Sep 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 08 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Report of molestation and assault registered after nine days
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने एक गांव में घर में घुसकर की गई दो महिलाओं के साथ छेड़खानी और बलवे की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को नौ दिन बाद दर्ज कर ली। इसमें एक महिला समेत छह लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

एक गांव की महिला ने बताया कि 29 अगस्त को अपराह्न लगभग दो बजे वह घर में अकेली थी। उसी समय महेंद्रपाल और अरविंद घर में घुस आए और दुष्कर्म करने की नीयत से उनके कपड़े उतारने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उनकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर पड़ोस की महिला बचाने आई तो उनसे भी छेड़खानी और मारपीट की। धारदार हथियार से उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर घर में घुसकर बलवा, मारपीट, छेड़खानी और धारदार हथियार से घायल करने के आरोप में महेंद्र पाल, अरविंद, धर्मेंद्र, ममता देवी, श्याम पाल और अनमोल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed