{"_id":"66958776dd18a039ba055144","slug":"repair-of-roads-damaged-by-flood-and-rain-started-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-119487-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाढ़ और बारिश से क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाढ़ और बारिश से क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत शुरू
Tue, 16 Jul 2024 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ से क्षतिग्रस्त मझोला सितारगंज मार्ग पर चल रहा कार्य।संवाद
पीलीभीत। बाढ़ और बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों और पुल-पुलिया की मरम्मत शुरू हो गई। डीएम ने जिम्मेदार विभागों को जल्द यह काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। क्षतिग्रस्त कुल 28 मार्ग और पुलिया में से सात स्थानों पर काम शुरू भी हो चुका है।
आठ जुलाई को आई बाढ़ के चलते कई सड़कों पर जलभराव हो गया था। इससे आवागमन बंद हो गया। गहरे गड्ढे होने के साथ ही कई स्थानों पर सड़कें भी कट गई थीं।पीलीभीत- माधोटांडा, मझोला- सितारगंज हाईवे पर आवागमन अब भी बंद है। अमरिया क्षेत्र में भगा मोहम्मदगंज में देवहा पुल की एप्रोच भी धंस गई। इससे लोग वहां से निकल नहीं पा रहे।
बाढ़ का पानी उतरने के बाद पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, बाढ़ खंड और आरईएस के अधिकारियों ने सड़कों की जांच की। सिंचाई विभाग की 54, लोक निर्माण विभाग की 13, निर्माण खंड की 15 सड़कें और पुलिया क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई। डीएम ने भी मौके पर जाकर हाल देखा। उन्होंने जल्द मरम्मत करने के लिए कहा। इसके बाद सात स्थानों पर काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
बाढ़ में क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलियों को ठीक कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से काम शुरू करवा दिया गया है। - संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी
बाक्स
रेलवे ट्रैक सही होने में लगेगा समय
जहानाबाद में रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो जाने से ट्रेनों का संचालन बरेली से पीलीभीत और पीलीभीत से बरेली रेल मार्ग पर पूरी तरह से ठप है। यात्रियों को अभी एक सप्ताह तक और इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने पीलीभीत में ही जल्द कार्य पूरा कराने के लिए डेरा जमा लिया है। डीआरएम और एडीआरएम भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा ले चुके हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर पुलिया दुरुस्त करने के निर्देश दिए। स्टेशन मास्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। जल्द ही इसे सही कर दिया जाएगा।