{"_id":"662aa7568de23912230e59e4","slug":"relatives-accused-of-carrying-cash-and-jewelry-worth-20-thousand-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115287-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रिश्तेदारों पर 20 हजार की नकदी और जेवर ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रिश्तेदारों पर 20 हजार की नकदी और जेवर ले जाने का आरोप
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृता खास के एक युवक ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देकर अपने करीबी रिश्तेदारों पर 20 हजार की नकदी और जेवर ले जाने का आरोप लगाया है।
गांव अमृता खास निवासी अजीत प्रकाश ने बताया कि उनकी बहन का विवाह बरेली के थाना भुता के गांव सहजनपुर हैतराम निवासी रजनीश के साथ हुआ था। पति-पत्नी में विवाद होने के कारण उनकी बहन काफी समय से मायके में रह रही है।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को सुबह उनके बहनोई और उनके पिता उनके घर आए। उनके हाथों में डंडे थे। अजीत प्रकाश ने दोनों लोगों को बैठने के लिए कहा। उन लोगों ने बैठने के बजाय डंडों से रजनीश को पीटना शुरू कर दिया। घबराए रजनीश ने फोन कर अपने चाचा को बुलाने का प्रयास किया। उससे पहले ही वह लोग कमरे में घुस गए और संदूक खोलकर 20 हजार की नकदी और उनकी बहन का जेवर लेकर चले गए।
विज्ञापन
अजीत प्रकाश ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायल अजीत प्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में काफी करीबी रिश्तेदार हैं। संवाद