फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rejuvenation of women hospital from 59 million

 महिला अस्पताल का 59 लाख से कराया जा रहा कायाकल्प

Wed, 26 Jul 2017 11:19 PM IST
पीलीभीत। 
पीलीभीत।  Updated Wed, 26 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Rejuvenation of women hospital from 59 million
 महिला अस्पताल का 59 लाख से कराया जा रहा कायाकल्प - फोटो :  महिला अस्पताल का 59 लाख से कराया जा रहा कायाकल्प
महिला अस्पताल जल्द ही अपने नए रंग रूप में नजर आएगा। शासन द्वारा पूर्व में आवंटित 59 लाख रुपए की धनराशि से अस्पताल में उच्चीकरण कार्य किए जा रहे हैं। यह सभी कार्य सितंबर माह तक पूरे होने हैं। 
विज्ञापन

वर्ष 2011 में एनआरएचएम के तहत जिला संयुक्त चिकित्सालय के महिला व पुरुष अस्पताल में उच्चीकरण कार्य शुरू किए गए थे। इसके तहत पुरुष व महिला अस्पताल में चार-चार करोड़ की लागत से कार्य किया जाना था। प्रथम चरण में दोनों अस्पतालों को धनराशि रिलीज कर दी गई थी। इसके तहत इमरजेंसी वार्ड, ओटी, टायलेट निर्माण आदि कार्य होने किए गए। अक्तूबर 2011 में प्रदेश में हुए एनआरएचएम घोटाले के चलते यहां के कार्यों पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। हालांकि रोक लगने से पूर्व पुरुष व महिला अस्पताल में एक-एक करोड़ की लागत से कार्य पूरे कर लिए गए। प्रथम किश्त के रूप में महिला अस्पताल को 1.59 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई थी। इधर घोटाले की जांच के बाद शासन स्तर से उच्चीकरण कार्य पर लगी रोक हटा दी गई। जिसके बाद शासन ने महिला अस्पताल के उच्चीकरण को शेष बची 59 लाख रुपये की धनराशि से अधूरे कार्यों को पूरा करने के आदेश दिए। उच्चीकरण कार्य कराने की जिम्मेदारी पैकफेड संस्था को दी गई थी। शासन के आदेश के बाद महिला अस्पताल में रिपेयरिंग, टाइल्स, फार्मेसी (स्टोर रूम) के साथ-साथ अस्पताल के सामने पेबर ब्लॉक लगाने का कार्य तेजी से शुरू किया गया है। मालूम हो कि महिला अस्पताल में अभी तक स्टोर रूम न होने से दवाओं को एक खाली वॉर्ड में रखा जाता था। स्वास्थ्य विभाग के जेई विश्राम सिंह ने बताया कि शासन के आदेशानुसार रेन्यूवेशन के कार्य चल रहे हैं। यह सभी कार्य सितंबर माह तक पूरा कराने को कहा गया है। निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा करा लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed