फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Reelbaaz is causing trouble on railway tracks, surveillance is inadequate

Pilibhit News: रेलवे ट्रैक पर मुसीबत बन रहे रीलबाज, निगरानी पड़ रही नाकाफी

Fri, 13 Feb 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 13 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Reelbaaz is causing trouble on railway tracks, surveillance is inadequate
पीलीभीत। रीलबाजों का शौक रेलवे ट्रैक पर मुसीबत बनकर सामने आ रहा है। वहीं, अफसरों की ओर से की जा रही कार्रवाई नाकाफी है। शहर और पूरनपुर में इसको लेकर मामले सामने आ रहे हैं। विभागीय अफसरों की ओर से करीब पांच कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग हैरतअंगेज कारनामें कर रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर नियमों की अनदेखी कर रील बनाई जा रही है। वहीं कुछ लोग हादसे का शिकार भी हो रहे है। विभागीय अफसरों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वाले लोगों पर विभागीय स्तर से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में शहर और पूरनपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले पांच पर विभागीय स्तर से कार्रवाई भी की जा चुकी है। इसके अलावा अफसरों की टीम बनाकर रेलवे ट्रैक पर निगरानी कर रहे है। दो सदस्यीय टीम लगातार गश्त करते हुए रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी जागरूक कर रहे है। आरपीएफ के एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर निगरानी के लिए टीमें लगी हुई है। रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वाले लोगों पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ट्रैक पर रील बनाते समय लोको पायलट के ट्रेन रोकने की चर्चा
पीलीभीत रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर युवकों की ओर से रील बनाते समय अचानक ट्रेन के पहुंचने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें कहा गया कि युवकों को बचाने के लिए लोको पायलट को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। हालांकि इस पूरे मामले में आरपीएफ से स्टेशन अधीक्षक तक किसी ने कोई पुष्टि नहीं की गई है। उनका कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed