फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Raped by trapping in love trap by hiding religion, accused arrested

Pilibhit News: धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Raped by trapping in love trap by hiding religion, accused arrested
अमरिया। थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने, दुष्कर्म करने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। अमरिया पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी महिला ने अमरिया पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री को गुफरान नाम के युवक ने अपनी पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने अपना नाम रवि सिंह बताया। आरोप है कि युवक जब भी उससे मिलता तो उसके हाथ में कलावा व माथे पर टीका लगा होता था।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी युवती को घुमाने के बहाने उत्तराखंड के टनकपुर ले गया। जहां उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद पीड़िता को आरोपी के असली धर्म के बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस पर आरोपी ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर शहर कोतवाली क्षेत्र के लालरोड मोहल्ला खैरूल्लाशाह निवासी गुफरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed