फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape case

अपहरण कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज नहीं

Wed, 14 Oct 2020 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rape case
पीलीभीत। एक महिला ने असलहों के बल पर अगवा करने और उत्तराखंड में बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की है। महिला का आरोप है कि एक कमरे में बंधक बनाकर कई दिनों तक चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बरखेड़ा पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 16 सितंबर को उसके पति काम पर गए थे। वह घर में अकेली थी। रात करीब 11 बजे गांव के चार लोग उसके घर आए। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, चारों ने असलहों के बल पर उसे अगवा कर लिया फिर जीप में डालकर हल्द्वानी ले गए। महिला का आरोप है कि चारों उसके साथ कई दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करते रहे। 10 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे उसे वापस जीप से ले आए और अमरिया बस अड्डे पर छोड़कर चले गए। महिला ने थाना बरखेड़ा में तहरीर दी मगर पुलिस ने अनसुना कर दिया। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि बरखेड़ा पुलिस को मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed