फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape case

बहनोई के चचेरे भाई ने लड़की से किया दुष्कर्म

Sat, 16 May 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rape case
बरखेड़ा। शादी का झांसा देकर होमगार्ड की बेटी से उसके बहनोई के चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। नोएडा में एक कमरे में रखने के बाद जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो उसके साथ शादी करने का नाटक भी किया। फिर उसके बाद दो बार उसका गर्भपात कराया। युवक पर दो लाख रुपये मांगने और मांग पूरी नहीं होने पर लड़की को छोड़ देने का भी आरोप लगाते हुए छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक होमगार्ड की बेटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों वह अपनी बड़ी बहन की ससुराल निगोही (शाहजहांपुर) क्षेत्र के एक गांव में रहने गई थी। वहां उसकी मुलाकात बहनोई के चचेरे भाई सुशील कुमार से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कुछ दिन बहन की ससुराल में रहने के बाद पीड़िता वापस घर आ गई। तीन जनवरी 2020 को सुशील उसके घर आया और शादी का झांसा देकर उसे नोएडा ले गया। वहां एक कमरे में उसे रखा और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात कहने पर वह टालमटोल करता रहा। नोएडा में वह एक महीने तक रही। जब उसने दबाव बनाया तो सुशील ने शादी का नाटक भी किया। फिर वह नोएडा से उत्तराखंड के रुद्रपुर ले गया। सुशील के परिवारवालों ने उसकी शादी का विरोध कर दिया। इसके बाद सुशील ने उससे कहा कि वह उसे तभी पत्नी बनाकर रखेगा, जब वह घर से दो लाख रुपये लाकर देगी। पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से रुपये नहीं दे सकी। इस पर सुशील उसे रुद्रपुर में ही छोड़कर चला गया और पत्नी मानने से भी इनकार कर दिया। लड़की का आरोप है कि सुशील ने दो बार उसका गर्भपात भी कराया। परिवारवाले सुलह का प्रयास करते रहे, मगर बात नहीं बनी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि निगोही निवासी सुशील, उसके पिता सियाराम, मां सोनी देवी, बहन गीता, अनीता और अलापुर बदायूं के निवासी प्रमोद पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराकर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed