फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ran away from the silversmith's shop with a chain and ring, was caught and beaten by the mob

Pilibhit News: सराफ की दुकान से चेन व अंगूठी लेकर भागा, भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा

Sun, 17 Dec 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 17 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ran away from the silversmith's shop with a chain and ring, was caught and beaten by the mob
शहर के रंगीलाल चौराहे के पास ज्वैलर्स की दुकान के बाहर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संवाद
पीलीभीत में लाल रोड पर स्थित सराफ की दुकान से एक युवक चेन व अंगूठी लेकर भाग गया। सराफ ने पीछा कर युवक को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। लोगों ने जमकर पिटाई लगा दी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद कई सराफ इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। शहर के लाल रोड स्थित दुर्गा ज्वैलर्स के मालिक पुत्तूलाल पांडे अपनी पत्नी मंजू पांडे के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक दुकान पर आया और अंगूठी और चेन खरीदने की बात कहने लगा। महिला एक-एक कर युवक को चेन दिखाती रही। जैसे ही महिला ने अपना सिर नीचे किया, वैसे ही युवक ने चेन और अंगूठी झपट ली और भाग निकला।
विज्ञापन


दुकान पर ही मौजूद पुत्तूलाल राठौर भी उसके पीछे भागे। सराफ ने युवक को झंडे वाले चौराहे के समीप पकड़ लिया गया। माजरा समझ में आते ही पकड़े गए युवक की लोगों ने पिटाई लगा दी। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। तुरंत ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी जेब से चाकू बरामद हुआ चेन व अंगूठी नहीं मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली व सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे देखे गए। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed