फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ramlila railway crossing Trapped on a tractor - trolley

रामलीला रेलवे क्रासिंग पर फंसा ट्रैक्टर-ट्राली

Sun, 27 Dec 2015 11:22 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 27 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन

गन्ना लेकर शहर आ रहे किसान को क्रासिंग पर ट्रैक्टर-ट्राली का खराब होना महंगा पड़ गया। आरपीएफ ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे जेल भेजा दिया।

विज्ञापन

एलएच शुगर फैक्ट्री से संबंद्ध क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी हरीश कुमार ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर शनिवार रात को शहर आ रहा था। रामलीला रेलवे क्रासिंग पर चढ़ाई के चलते उसे ट्रैक्टर को स्पीड देने का प्रयास किया लेकिन इस प्रयास में क्रासिंग तक पहुंचते ही उसकी ट्राली का हुक टूट गया, जिससे ट्राली पटरी के निकट गिरकर ट्रैक्टर से अलग हो गई। हरीश ने ट्राली हटाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सका। इस बीच सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ ने गन्ने को खाली कराकर ट्रैक्टर-ट्राली व चालक हरीश को कब्जे में ले लिया। आरपीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया रविवार को हरीश के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed