फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rain

पहले गर्मी ने फसलें झुलसाईं... अब बारिश सता रही

Sat, 17 Sep 2022 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:28 AM IST
सार

तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।किसानों का कहना है कि अगर दो-तीन दिन ऐसे ही पानी पड़ गया तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी।पिछले दो दिनों से बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं।

विज्ञापन
rain

विस्तार

पीलीभीत। तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे धान और गन्ने की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। फसलों की ये स्थिति देखकर किसानों के चेहरे लटक गए हैं। उनको नुकसान होने का डर सताने लगा। किसानों का कहना है कि अगर दो-तीन दिन ऐसे ही पानी पड़ गया तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार रात और शुक्रवार को पूरे दिन बारिश होती रही। पिछले दो दिनों से बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। इस कारण फसलें खेतों में बिछ गईं। पूरनपुर, बीसलपुर, अमरिया, कलीनगर समेत पूरे जिले में फसलें प्रभावित हुई हैं। बारिश थमते ही किसान खेतों पर अपनी फसलों को देखने पहुंचे। किसानों का कहना है कि अभी तक सूखे की मार झेलनी पड़ी और अब बारिश परेशानी का सबब बन रही है। कृषि वैज्ञानिक केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एसएस ढाका का कहना है कि बारिश से गन्ना और धान, दोनों फसलों को नुकसान होगा। अगर दो-तीन दिन ऐसे ही बारिश होती रही तो मिट्टी में जबरदस्त नमी आ जाएगी। जिस कारण तेज हवा चलने पर फसलें गिर जाएंगी।
विज्ञापन

शहर में मौसम सुहाना, ठंड का एहसास
अभी चार-पांच दिन पहले तक लोगों को गर्मी और उसम ने परेशान कर रखा था। पिछले तीन दिनों से लोगों को बेहद सुकून मिला है। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से मौसम काफी सुहाना हो गया। दो दिन से आलम ये है कि रात में पंखा चलाने की भी जरूरत नहीं पड़ रही। लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। जिस कारण कई घरों में पंखे बंद हो गए हैं। खुशगवार मौसम का शहर के लोग आनंद ले रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में रेड अलर्ट, दो दिन में 16 एमएएम हुई बारिश
मौसम विभाग ने जिले में भी रेड अलर्ट जारी किया है। रविवार तक अपने जिले में भी भारी बारिश हो सकती है। पिछले दो दिनों में 16 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। शुक्रवार शाम तक छह एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। उसके बाद मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed