{"_id":"6011b1e68ebc3e344d0f9833","slug":"rail-pilibhit-news-bly435188820","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीआरएम ने रेलवे के आमान परिवर्तन कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीआरएम ने रेलवे के आमान परिवर्तन कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। एडीआरएम अजय वार्ष्णेय ने रेलवे के आमान परिवर्तन को लेकर पूरनपुर, सेहरामऊ, दुधियाखुर्द स्टेशन और निर्माणाधीन अंडरपास स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और कार्य तेजी से कराने के निर्देश निर्माण कंपनी के अफसरों को दिए।
बुधवार को एडीआरएम ने अधीनस्थ अफसरों के साथ सेहरामऊ, दुधियाखुर्द, पूरनपुर रेलवे स्टेशनों पर भवन निर्माण, ओवरब्रिज और सेहरामऊ से पूरनपुर तक जगह-जगह बनाए जा रहे अंडरपास के विरोध को लेकर मौके पहुंचकर देखा। पूरनपुर में शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने और कुछ दूरी पर क्रॉसिंग बनने को लेकर जानकारी की। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माणाधीन अंडरपासों को लेकर क्या वास्तव में लोगों को अंडरपास बनने के बाद असुविधा होगी। इसकी जानकारी की गई। कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि पीलीभीत-मैलानी के बीच माला जंगल में पटरी डालने को लेकर अभी एनओसी नहीं मिली है। फाइल मंत्रालय में विचाराधीन है। ट्रेनों के संचालन को लेकर बताया कि कोशिश की जा रही है कि जल्दी पीलीभीत से मैलानी तक ट्रेनों का संचालन हो। निरीक्षण में सीनियर सिग्नल डिवीजनल इंजीनियर आशीष कुमार, डिवीजलन इंजीनियर कार्य विकास कुमार, सीनियर डीसीएम नीतू सिंह आदि अधिकारी थे।