फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Radha Madhav Sankirtan Mandal's Holi procession

Pilibhit News: राधा माधव संकीर्तन मंडल की निकली होली पूजन शोभायात्रा

Mon, 25 Mar 2024 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Radha Madhav Sankirtan Mandal's Holi procession
पूरनपुर। राधा माधव संकीर्तन मंडल की होली पूजन शोभायात्रा निकाली गई। ढोल बाजों के साथ निकली पूजन शोभायात्रा में लोग होली के भजनों पर थिरकते चल रहे थे। शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

होली पर राधामाधव संकीर्तन मंडल की ओर से होली पूजन शोभायात्रा कई सालों से निकाली जा रही है। रविवार शाम को राधा माधव जगन्नाथ मंदिर से होली पूजन शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे ढोल, उसके पीछे ठाकुरजी का सिंहासन और सिंहासन के पीछे संकीर्तन मंडल के लोग भजन और होली गीतों पर थिरकते चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा बाजार रोड से होती हुई पकड़िया चौराहा के समीप होलिका स्थल पहुंची। यहां होलिका का पूजन करने के बाद मोहल्ला गनेशगंज स्थित होलिका स्थल, सीमेंट रोड स्थित होलिका स्थल पहुंची। यहां भी शोभायात्रा में शामिल लोगों ने होलिका की परिक्रमा कर पूजन किया। शोभायात्रा में राधा माधव संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष राधा बल्लभ गुप्ता, संरक्षक मनमोहन खन्ना, छविनाथ सैनी, गोविंदराम गुप्ता, रवि कुमार, संतोष कुमार, कौशल गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed