फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Puranpur Municipality: If anyone gets ticket, rebellion is fixed

Pilibhit News: पूरनपुर नगर पालिकाः टिकट किसी को मिले, बगावत तय

Wed, 19 Apr 2023 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Puranpur Municipality: If anyone gets ticket, rebellion is fixed
पूरनपुर। नगर पालिका चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन शुरू हो गए। अब तक भाजपा, सपा आदि दलों ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। दावेदार बेसब्री से टिकट घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। टिकट के लिए सर्वाधिक खींचतान भाजपा में है। दूसरे नंबर पर सपा है। टिकट घोषित होते ही भाजपा और सपा में बगावत होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका चुनाव को लेकर दावेदार महीनों से तैयारी और चुनाव प्रचार में जुटे थे। पार्टियों के छोटे-बड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ नेताओं के चक्कर भी काट रहे थे। चेयरमैन का टिकट लेने के लिए भाजपा और सपा में सर्वाधिक लंबी लाइन है।
विज्ञापन

भाजपा से निवर्तमान चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, डॉ. तेजबहादुर सिंह तेजू, शैलेंद गुप्ता, ज्योति सचदेवा लाइन में हैं तो सपा से पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, हाजी लाडले, नोमान अली वारसी। आचार संहिता लागू होने और नामांकन शुरू होने पर विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी अब बेसब्री से पार्टी की ओर से जारी होने वाली सूची का इंतजार कर रहे हैं। कई ऐसे प्रत्याशी हैं जिनका टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed