{"_id":"63fceaa8412d53c16d0c2b64","slug":"puranpur-inspector-trapped-in-bjps-gamchha-investigation-started-pilibhit-news-c-4-1-77718-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भाजपा का गमछा डालने में फंसे पूरनपुर इंस्पेक्टर, जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भाजपा का गमछा डालने में फंसे पूरनपुर इंस्पेक्टर, जांच शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तबादला होने पर विदाई समारोह के दौरान फोटो हुए थे वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। विदाई समारोह के दौरान भाजपा का गमछा डालने का फोटो वायरल होने के बाद गंभीर हुए एसपी अतुल शर्मा ने सीओ सिटी को जांच सौंपी है। फोटो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों के नेता भी कार्रवाई की मांग करने लगे हैं।
पिछले दिनों गजरौला थाने में तैनात इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी का पूरनपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तबादला किया गया था। चार्ज छोड़ने से पूर्व गजरौला थाने में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर की विदाई की थी। इस दौरान सत्ता से जुड़े लोगों ने इंस्पेक्टर को भाजपा का गमछा पहनाकर फोटो खींची थी। विदाई समारोह के बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई। जिसमें सोमवार को अमिताभ ठाकुर व कुछ नेताओं ने ट्वीट किया। बाद विपक्षी दलों की ओर से सोशल मीडिया और ट्विटर पर ट्विट किए गए। मामला तूल पकड़ गया। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि मामले में सीओ सिटी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।