{"_id":"5a4a4ab74f1c1b86698c4e34","slug":"pug-mark-found-near-farm-in-parryform","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरीफार्म के निकट खेत में मिले बाघ के पगचिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरीफार्म के निकट खेत में मिले बाघ के पगचिह्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Mon, 01 Jan 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
टाइगर
ठंड और कोहरे में बाघ एवं वन्यजीवों के जंगल से बाहर जाने का क्रम जारी है। वन विभाग की निगरानी टीम ने सोमवार को अमरिया क्षेत्र के पैरीफार्म के निकट बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। वहीं बीसलपुर व दियोरिया क्षेत्र में भी बाघ की दहशत कायम है।
जंगल से बाहर घूम रहे बाघ की निगरानी के लिए गठित सामाजिक वानिकी की निगरानी टीम ने सोमवार को अमरिया क्षेत्र के मग्गर सिंह फार्म, पैरीफार्म, अड़ौली, जगदीशपुर, भिखारीपुर व कई ग्रामों में भी गश्त की गई। इस दौरान पैरीफार्म के निकट एक खेत में बाघ के पगचिह्न मिले। भ्रमण के दौरान टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर बाघ और वन्यजीवों से बचाव के उपाय के साथ साथ मुख्यमंत्री वृक्ष धन योजना के संबंध में जानकारी दी गई। उधर दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दो दिसंबर को बाघ के हमले में महिला की मौत के बाद से लोगों में दहशत है। ब्यूरो