फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protested against online attendance, memorandum to BSA

Pilibhit News: ऑनलाइन हाजिरी का किया विरोध, बीएसए को ज्ञापन

Tue, 12 Mar 2024 10:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:35 AM IST
विज्ञापन
Protested against online attendance, memorandum to BSA
पीलीभीत। प्रांतीय आह्वान पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले जिले भर के सैकड़ों शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को शाम चार बजे एकत्र हुए। पहले एक बैठक की। जिसमें सभी ने एक स्वर में एमडीएम पंजिका और छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों ने 18 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन बीएसए को दिया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालकरन ने कहा कि जब तक 18 सूत्री मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, तब तक ऑनलाइन न तो छात्रों की उपस्थिति लगाएंगे, और न ही एमडीएम पंजिका को अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि सबसे पहले सरकार सिम और डाटा उपलब्ध कराए। बरसों पुरानी लंबित पदोन्नतियों पर विचार करने के साथ पुरानी पेंशन बहाल करे। इसके अलावा कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ अथवा आयुष्मान कार्ड की सुविधा बेसिक शिक्षकों को भी दे। साथ ही योग्यताधारी शिक्षामित्रों को शिक्षक के पद पर समायोजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष देवेंद्र कन्हैया, श्यामलाल, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष मुकेश अवस्थी, राजीव त्रिवेदी, अजय कुमार, नीरज पाल सिंह, हरीशंकर, संघमित्रा, राजीव पांडेय, पूनम सहगल, अर्चना भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed