फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Proposal stuck... Traffic started by putting soil on the approach road of the bridge

Pilibhit News: प्रस्ताव अटके... पुल के संपर्क मार्ग पर मिट्टी डालकर आवागमन कराया शुरू

Thu, 13 Feb 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 13 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Proposal stuck... Traffic started by putting soil on the approach road of the bridge
शाहगढ़ क्षेत्र में कटे पुल के संपर्क मार्ग पर मिट्टी डलवाकर शुरू किया गया आवागमन। संवाद
पीलीभीत। आठ माह बाद भी बाढ़ से कटे चार मार्गों के पुल-पुलियों की मरम्मत और नवीनीकरण के प्रस्तावों को अब तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है। जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में डेढ़ माह का समय ही शेष है। हालांकि, अफसरों ने बाढ़ में कटे शाहगढ़ मार्ग के पुल के एप्रोच मार्ग पर मिट्टी डलवाकर आवागमन शुरू करा दिया है। इससे करीब 30 गांवों के ग्रामीणों को राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में जुलाई 2024 में आई बाढ़ ने अधिकांश इलाकों में तबाही मचाई थी। अमरिया, कलीनगर, माधोटांडा, शाहगढ़ क्षेत्र में कई पुल-पुलिया कट गए थे। कई मार्गों पर आवागमन ठप हो गया था। बाढ़ के तीन माह बाद अस्थायी कार्य कराकर माधोटांडा मार्ग पर आवागमन शुरू करा दिया था, लेकिन शाहगढ़, अमरिया के भगा मोहम्मद गंज आदि पर आवागमन बंद था।
विज्ञापन

इस वजह से दोनों स्थानों के 50 से अधिक गांवाें के लोग परेशान थे। कलीनगर के शाहगढ़ क्षेत्र में क्रॉसिंग के पास कटी पुल की एप्रोच मार्ग की मरम्मत न होने से लोग लंबी दूरी तय कर आवागमन करने को मजबूर थे। कलीनगर तहसील मुख्यालय जाने के लिए क्षेत्र के करीब 12 गांव के लोग असम हाईवे से हरदोई ब्रांच के नहर रास्ते से सफर तय कर रहे थे। समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने एक सप्ताह पूर्व कटे मार्ग पर मिट्टी डलवाकर आवागमन शुरू करा दिया। इससे लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि लंबी दूरी तो बच गई। अब स्थायी समाधान की जल्द आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed