फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Proposal sent to start paramedical session

Pilibhit News: पैरामेडिकल का सत्र शुरू करने के लिए भेजा प्रस्ताव

Fri, 02 Aug 2024 10:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Proposal sent to start paramedical session
मेडिकल कॉलेज का गेट।फाइल फोटो
पीलीभीत। स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस का सत्र शुरू करने के लिए मान्यता मिलने के बाद अब पैरामेडिकल का सत्र शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने शासन को भेजा गया है। इसमें 10 कोर्सों की पढ़ाई होगी। इनमें पांच कोर्स डिग्री तो पांच डिप्लोमा के हैं। इसके लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में ही खाली जमीन पर भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एनएमसी की ओर से मेडिकल कॉलेज में सत्र शुरू करने की मान्यता गत बुधवार को मिल गई थी। इसके बाद अब वर्ष 2025 में पैरामेडिकल की कक्षाओं को शुरू करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव के अनुसार पैरामेडिकल में शुरुआती तौर पर 25 सीटों पर कक्षाओं का संचालन होगा। इसके लिए नए भवन को मेडिकल कॉलेज परिसर में ही बनाया जाएगा। भवन निर्माण से लेकर सत्र शुरू करने में कुल 10 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन


--
बनाया गया केंद्रीय पुस्तकालय, होंगी पांच हजार पुस्तकें
मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय बनकर तैयार है। सभी अलमारियों में पुस्तकों को रखवा दिया गया है। साथ ही पुस्तकालय में नई कुर्सियों और मेजों को भी रखवाया गया है। पुस्तकालय में चिकित्सा के क्षेत्र से संबंधित करीब पांच हजार पुस्तकों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
शासन को 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही भवन के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पैरामेडिकल के सत्र को अगले वर्ष से शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed