फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Proposal of nine crores in the air, work is going on by making the pit

Pilibhit News: नौ करोड़ का प्रस्ताव हवा में, गड्ढों को भरवाकर चल रहा काम

Mon, 29 May 2023 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Proposal of nine crores in the air, work is going on by making the pit
पीलीभीत- माधोटांडा रोड : दो माह पहले विशेष मरम्मत का शासन को भेजा गया था प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पीलीभीत- माधोटांडा रोड की विशेष मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से नौ करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। करीब दो माह बाद भी इसको मंजूरी नहीं मिल सकी है। खस्ताहाल हुई सड़क से लोगों को निकलना दूभर है। प्रस्ताव लंबित होने के बाद अब एक बार फिर अधिकारी महज गड्ढा भरवाने की रस्म को निभाने में लगे हैं।
सपा शासनकाल में बनी माधोटांडा- पीलीभीत सड़क अब गड्ढायुक्त हो गई है। यहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। गड्ढों को बचाने के प्रयास में वाहन चालक हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। सड़क की हालत को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को विशेष मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके लिए नौ करोड़ रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

यह प्रस्ताव भेजे करीब दो माह हो गए। अब तक मंजूरी नहीं मिल सकी है। मंजूरी न मिल पाने के कारण एक बार फिर विभाग की ओर से गड्ढे भरने का काम शुरू कराया गया है। इससे पहले भी करीब चार बार गड्ढों को भरा जा चुका है। गड्ढे भरने के नाम पर बजट खपाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
हल्की बारिश भी नहीं झेल सके भरे गए गड्ढे
सड़क पर गड्ढा भरने का काम बीते करीब 15 दिनों से चल रहा है। इसमें भी ठेकेदार की ओर से मनमानी की जा रही है। जंगल के आसपास जो काम किया गया वह ठीक नहीं है। यही कारण है कि अभी हाल में हुई बारिश में फिर से गड्ढे हो गए। भरे गए गड्ढे महीने भर भी नहीं चल पाते।
00
शासन की ओर से बजट मंजूर नहीं हो सका है। अभी फिलहाल गड्ढे भरने का काम करवाया जा रहा है। मंजूरी के बाद विशेष मरम्मत का काम किया जाएगा।
- उदय नरायन, अधिशासी अभियंता- लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed