फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prizes were given to the winners of district level competition

Pilibhit News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

Sat, 26 Oct 2024 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Prizes were given to the winners of district level competition
बीसलपुर के जिला ​शिक्षा एवं प्र​शिक्षण संस्थान में विजेताओं को दिए गए प्रमाण पत्र।संवाद
बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को बेसिक विद्यालयों के बच्चों की जिला स्तरीय गणित प्रतियोगिता हुई। बाद में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य महेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर बच्चों की लिखित परीक्षा हुई। बच्चों से वस्तुन्ष्ठि प्रश्न पूछे गए। रैपिड फायर और बजर राउंड प्रतियोगिता भी हुईं। प्राथमिक स्तर में छात्रा वर्ग की गणित की लिखित परीक्षा में दर्शिता चौधरी प्रथम और रजनी द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में प्रवीण ने प्रथम और अंशू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में रजनी प्रथम और अनामिका द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में प्रियांशु प्रथम, सौरभ द्वितीय तो सामूहिक प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रथम, मरौरी ब्लॉक द्वितीय और पूरनपुर ब्लॉक तृतीय रहा। उच्च प्राथमिक स्तर पर बरखेड़ा ब्लॉक प्रथम, बिलसंडा और अमरिया ब्लॉेक द्वितीय तथा मरौरी ब्लॉक तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में प्रभात सक्सेना, पुलकित शर्मा, विजय कुमार, स्वदेश कुमार, मंजू लता और स्मिता लोधी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed