{"_id":"661ecf1f434e61283b0ba844","slug":"priyanka-and-yashvardhan-increased-the-prestige-of-the-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114917-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रियंका और यशवर्धन ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रियंका और यशवर्धन ने बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन
यशवर्धन सिंह चौहान ।
दोनों युवाओं ने उत्तीर्ण की लोकसेवा आयोग की परीक्षा, लगा बधाइयों का तांता
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर की राजीव कॉलाेनी निवासी प्रियंका यादव और बीसलपुर के यशवर्धन ने लोकसेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर माता-पिता का नाम रोशन किया और जिले का मान बढ़ाया है। यूपीएससी की ओर से जारी परिणाम सूची में जिले के दो युवाओं का नाम देख लोगों ने खुशी जाहिर की। सगे-संबंधियों और जान-पहचान के लोगों ने दोनों युवाओं और उनके परिजनों को बधाई दी है।
-- --
दिल्ली में की कोचिंग, पहली बार में क्वालीफाई किया मेंस
जिला वॉलीबाॅल संघ के उपाध्यक्ष जवाहर सिंह यादव की बेटी प्रियंका यादव लोकसेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली जिले की पहली बालिका हैं। उन्होंने 385वीं रैंक हासिल की। प्रियंका शुरू से ही बहुत मेधावी छात्रा रही हैं। प्रियंका ने हाईस्कूल लाइंस बाल विद्या मंदिर से कर जिले में टॉप किया था। इंटर में प्रियंका 93 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरे स्थान पर रहीं थीं। उन्होंने बुंदेलखंड इंजीनियरिंग कॉलेज झांसी से आईटी ब्रांच में बीटेक ऑनर्स किया। बाद में उन्होंने यूपीएससी की कोचिंग दिल्ली से की। प्री में तीसरी और मेंस पहली बार में ही क्वालीफाई कर जिले का मान बढ़ाया है। प्रियंका के एक भाई रजत यादव बरेली से एमबीबीएस कर रहे हैं। दूसरे भाई शिवेंद्र यादव पीलीभीत में ही अधिवक्ता हैं। प्रियंका की इस कामयाबी पर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव राजेश शुक्ला ने हर्ष व्यक्त किया।
-
निजी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं यशवर्धन के माता-पिता
बीसलपुर। लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मोहल्ला दुबे निवासी यशवर्धन सिंह चौहान के माता-पिता निजी इंटर कॉलेज में पढ़ाते हैं। पिता डॉ. रवि शरण चौहान बरेली के एक निजी इंटर कॉलेज में और मां अर्चना चौहान बीसलपुर के एक निजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। बहन सुकन्या चौहान बरेली के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहीं हैं। यशवर्धन सिंह ने बताया कि उन्होंने कक्षा एक से कक्षा पांच तक की पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर बरेली से तो कक्षा छह से कक्षा 10 तक की पढ़ाई बदायूं के अलग-अलग निजी विद्यालयों से की। कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर से तो स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई बरेली कालेज से की। मंगलवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम की सूची में इनका नाम क्रमांक 571 है। यूपीएससी उत्तीर्ण करने पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। संवाद