{"_id":"66a6c3c279ce0fcd0f0ef627","slug":"prime-minister-praised-the-work-of-tiger-friends-of-ptr-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-120130-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रधानमंत्री ने पीटीआर के बाघ मित्रों के कार्यों को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रधानमंत्री ने पीटीआर के बाघ मित्रों के कार्यों को सराहा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में दिखाया गया बाघ मित्रों का कार्य।स्रोत:पीटीआर प्रशासन
पीलीभीत। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघ मित्रों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाघ मित्र मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में इस तरह के प्रयास जारी हैं।
पीटीआर में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहयोग से वर्ष 2019 में बाघ मित्रों को जोड़ने की कवायद शुरू हुई थी। जंगल सीमा से सटे गांवों के जागरूक लोगों को जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। जिसके तहत जंगल से बाहर बाघों की मौजूदगी के समय बाघ मित्रों द्वारा सूचनाओं की जानकारी देने के साथ निगरानी में भी मदद मिलने लगी।
विभाग की ओर से बाघ मित्रों को यूनिफॉर्म समेत अन्य जरूरी उपकरण भी दिए गए। इसके बाद बाघ मित्र एप की शुरुआत की गई। एप के जरिये बाघ मित्र जंगल से बाहर बाघ की चहलकदमी पर पद्चिह्नों का फोटो अपलोड कर उसकी पहचान और लोकेशन को ट्रेस करते हैं। यह एप काफी मददगार साबित हो रहा है।
विज्ञापन
मन की बात में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने भी पीलीभीत के बाघ मित्रों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूपी के पीलीभीत में बाघ मित्र कार्यक्रम काफी चर्चा में है। जिसके तहत स्थानीय लोगों को बाघ मित्र के रूप में काम करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके बाद बाघ मित्र मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रधानमंंत्री ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह के प्रयास जारी है।
--
मुख्यमंत्री ने कहा-मन की बात कार्यक्रम से बाघ मित्रों की मिलेगी नई ऊर्जा
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीलीभीत के बाघ मित्रों के कार्यों की सराहना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रशंसा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा जनपद पीलीभीत में संचालित बाघ मित्र कार्यक्रम का विशेष उल्लेख किया गया। बाघ मित्र कार्यक्रम की सराहना की गई। प्रधानमंत्री द्वारा की गई सराहना से निश्चित रूप से सभी बाघ मित्रों में नवीन उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बाघों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।