{"_id":"66d45cab772abc7bcd0b2b97","slug":"pregnant-woman-beaten-up-for-not-fulfilling-dowry-demand-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121807-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती के साथ की मारपीट
विज्ञापन
बरखेड़ा। दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये न मिलने से नाराज ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके पहुंचकर भी मारपीट की। पेट में लात मारने से पांच माह की गर्भवती पीड़िता की हालत बिगड़ गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव चिनौरा निवासी शमा बी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव जंगरौली पुल निवासी मोहम्मद मकसूद के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन उससे पति के अलावा राशिद, मुन्नी, जुम्मी बख्श खुश नहीं हुए।
आरोप है कि बुलेट और दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। काफी समय तक वह यातनाएं सहती रही। 10 अगस्त 2024 को ससुरालियों ने मारपीट कर उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। आरोप है कि 11 अगस्त को उक्त लोग मायके पहुंच गए और दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने लगे। पेट में लात मारी। जिससे पांच माह की गर्भवती होने से उसकी हालत बिगड़ गई। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।