फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prajapati Samaj celebrated the birth anniversary of Maharaj Daksha, meritorious students and seniors were honored

Pilibhit News: प्रजापति समाज ने मनाई महाराज दक्ष की जयंती, मेधावी छात्र व वरिष्ठजन हुए सम्मानित

Mon, 14 Jul 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 14 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Prajapati Samaj celebrated the birth anniversary of Maharaj Daksha, meritorious students and seniors were honored
प्रजापति समाज की ओर से महाराज दक्ष जयंती पर मेधावी छात्र व वरिष्ठजनों को किया गया सम्मानित। स्र
पीलीभीत। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की ओर से रविवार को दूधिया नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में महाराज दक्ष प्रजापति जयंती एवं प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश प्रजापति ने की, जबकि मुख्य अतिथि मंडल उपाध्यक्ष राजेश प्रजापति व विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव मास्टर प्रेम शंकर प्रजापति रहे।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत महाराज दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस अवसर पर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठ जनों को पगड़ी पहनाकर और कवि अंकित चक्रवर्ती को सम्मानित कर प्रजापति समाज की सांस्कृतिक विरासत को सराहा गया। मुख्य अतिथि ने समाज को शिक्षित और संगठित होने का संदेश दिया। वहीं मुख्य प्रवक्ता परमिंदर प्रजापति ने राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अभिषेक प्रजापति ने किया। अंत में सामूहिक भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिले व नगर के पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जिला प्रभारी धर्मवीर प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष विपिन प्रजापति, जिला सचिव प्रवीन प्रजापति, जिला महामंत्री करन कुमार प्रजापति, सत्य प्रकाश प्रजापति, जिला मंत्री राम कुमार प्रजापति, नगर मंत्री आदित्य प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed