फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power of regional party for the benefit of few people, they have no policy : Jitin Prasad

क्षेत्रीय दल की सत्ता चंद लोगों के लाभ के लिए, इनकी कोई नीति नहीं : जितिन प्रसाद

Mon, 07 Feb 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Power of regional party for the benefit of few people, they have no policy : Jitin Prasad
पूरनपुर। प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि क्षेत्रीय दल, देश का भला नहीं कर सकते। उनकी सत्ता आती है तब चंद लोग ही लाभ लेते हैं। क्षेत्रीय दलों की कोई नीति नहीं होती। जनहित का फैसले सिर्फ भाजपा ही लेती है। जनहित के लिए जनशक्ति जरूरत होती है। जन शक्ति के लिए लोगों के बीच आया हूं।
विज्ञापन

वह नगर के एक बरात घर में रविवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर रणभूमि तैयार हो चुकी है। यूपी व देश के लिए निर्णय का समय है। लोगों को अपने को सौभाग्यवान समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व प्राप्त हो रहा है। ऐसे काम राष्ट्र निर्माण के हो रहे हैं, जिनका लाभ अपने आप के अलावा पीढ़िया उठाएंगी। प्रधानमंत्री को और मजबूत बनाने की जरूरत है। इसके लिए हम लोगों का कर्तव्य बनता है कि निजी स्वार्थों से उठकर साथ देें। जो भटके और भ्रमित हैं उन्हें भी साथ देने को प्रेरित करें। देश प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के साथ क्षेत्र में जितिन प्रसाद और बाबूराम का डबल इंजन चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में सामाजिक वातावरण में परिवर्तन आया है। हमें इसे और आगे बढ़ाना है। क्षेत्र उनके बुजुर्गों की कर्मभूमि रही है।
विज्ञापन

इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। सभा का संचालन प्रफुल्ल मिश्रा ने किया। सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी विधायक बाबूराम पासवान सहित कई लोग थे। सभा में नगर निवासी डॉ. तेजबहादुर सिंह तेजू, ठाकुर निरंजन सिंह, प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना, महामंत्री संजय विश्वास, संतराम विश्वकर्मा सहित कई लोगों ने भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed