फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

सैदपुर गांव में हुई थी रूठे स्वामी को मनाने के लिए पहली मुलाकात

Thu, 01 Jul 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
political
पीलीभीत। पहले भाजपा को छोड़कर सपा में गए और फिर सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराने वाले स्वामी प्रवक्तानंद को नाम वापसी के लिए मनाने में भाजपा को कम मेहनत नहीं करनी पड़ी। भले ही अब भाजपाई इसे सर्जिकल स्ट्राइक करार देकर सोची समझी रणनीति का हिस्सा बता रहे हों, मगर सपा को पछाड़ने के लिए जमकर सियासत हुई। दिग्गजों की टीम लगाकर स्वामी प्रवक्तानंद से संपर्क साधा गया। उन्हें सम्मान दिलाते हुए वापसी का भरोसा दिलाया गया। गिले-शिकवे भी बैठकें कर दूर किए गए थे।
विज्ञापन

स्वामी प्रवक्तानंद के भाजपा छोड़ने के बाद सपा नेता तो उन्हें अध्यक्ष पद पर जिताने में लग गए थे। अब भाजपाइयों की नजर उनसे हट गई है, ये मान लिया गया था। मगर ऐसा नहीं था। जिपं अध्यक्ष में जीत पाने के लिए भाजपाई सपा में सेंधमारी करने में जुट गए थे। बताते हैं कि सपा से कराए गए स्वामी प्रवक्तानंद के नामांकन के बाद भाजपा ने पहले प्रस्तावकों को तोड़ने का प्रयास किया। शहर विधायक संजय सिंह गंगवार को लगाया गया था। उनसे बातचीत का दौर चल रहा था। फिर भाजपा नेताओं की पहली मुलाकात नाम वापसी से दो दिन पहले हुई। ये मुलाकात सैदपुर गांव में एक स्थान पर काफी देर चली थी। इसमें जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने उन्हें ससम्मान वापसी को मनाना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने संपर्क को टूटने नहीं दिया। नाराजगी की वजह पूछी गई और भाजपा प्रत्याशी डॉ. दलजीत कौर के पति भाजपा के निवर्ततान जिला महामंत्री गुरुभाग सिंह से भी मिलवाया गया था। दिग्गजों को जिम्मेदारी देने के साथ ही जिलाध्यक्ष उन्हें साधते चले गए। कई बड़े नेताओं से भी स्वामी प्रवक्तानंद की फोन पर बात कराई गई। उधर, सपा खेमे के एक जिला पंचायत सदस्य भी भाजपा के लिए मददगार साबित होते चले गए। कुछ आवश्यक जानकारियां भाजपा को इन्हीं से मिलती चली गईं। स्वामी की भाजपा में वापसी को आश्वस्त होने के बाद नाम वापसी से जुड़े अभिलेखों को पहले ही तैयार करा लिया गया था। अंतिम दौर में बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा के यहां भी लंबी बातचीत चली और फिर स्वामी प्रवक्तानंद की वापसी तय हो गई।
विज्ञापन

साख बचाने में कामयाब हुए, कद भी बढ़ा
जिपं अध्यक्ष के चुनाव को प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था। चर्चाएं यहां तक बढ़ गई थी कि अगर सीट हाथ से निकलकर गई तो भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह पर भी गाज गिरेगी। पार्टी में भी इसकी चर्चा बढ़ गई थी। मगर जिलाध्यक्ष साख बचाने में कामयाब हो गए। अब निर्विरोध जीत ने कहीं न कहीं इन चर्चाओं पर विराम लगाया, बल्कि कद भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी प्रवक्तानंद को जिस मुहिम के तहत विश्वास करके पार्टी ने सपा में एक तरह से सर्जिकल स्ट्राइक करने भेजा था। उसे बखूबी पूरा करके वापस आ गए। इस कदम से पार्टी में उनका सम्मान भी बढ़ा है। रही बात नाम वापसी से पहले संपर्क में रहने और साथ बैठक करने की तो, वह हमारे कार्यकर्ता हैं, उनसे लगातार संपर्क तो बना हुआ था। - संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed