बुधवार रात यूपी के पीलीभीत स्थित दियोरियाकला थाना के बड़ेपुरा कुसुमा गांव के जिन घरों से रोजी-रोटी कमाने की उम्मीद लेकर 11 मजदूर हरियाणा के लिए निकले थे, शुक्रवार शाम तक उन्हीं घरों में खुशियों की जगह मातम पसर गया। सोनीपत में हुए भीषण सड़क हादसे ने पांच परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। घर से विदा करते समय परिजनों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिन अपनों के सकुशल लौटने की प्रतीक्षा होगी, उनकी जगह कुछ घंटों बाद एंबुलेंस से उनके शव पहुंचेंगे। बच्चों को पिता के लौटने का इंतजार था, पत्नियों ने मुस्कुराकर विदा किया था और बुजुर्ग माता-पिता ने सकुशल वापसी की दुआ की थी, लेकिन हादसे की खबर ने सारी उम्मीदें तोड़ दीं।
एक साथ जलीं चार चिताएं: रोजगार की तलाश में हरियाणा निकले थे 11 मजदूर, लौटे पांच के शव; तस्वीरों में देखें मंजर
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:21 PM IST
सार
मृतक रामनरेश, नेवाराम, सुशील और 28 वर्षीय अग्रपाल के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुक्तिधाम में एक साथ चार चिताएं सजते ही वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें छलक उठीं। चार परिवारों के अपनों को एक ही स्थान पर अंतिम विदाई दी गई। मुखाग्नि के दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन