फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police will go to Saharanpur to arrest the suspended constable accused of dowry murder

Pilibhit News: दहेज हत्यारोपी निलंबित कांस्टेबल की गिरफ्तारी के लिए सहारनपुर जाएगी पुलिस

Mon, 23 Sep 2024 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police will go to Saharanpur to arrest the suspended constable accused of dowry murder
पूरनपुर (पीलीभीत)। दहेज हत्या के आरोपी निलंबित कांस्टेबल और उसके परिजन की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही सहारनपुर रवाना होगी।
विज्ञापन


डायल 112 पुलिस में तैनात शुभम की पत्नी नेहा का शव नगर की सरबनपुरी कॉलोनी में किराये के घर में 16 जुलाई को पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता उत्तराखंड के रुड़की के गांव लखनौत निवासी विजेंद्र पाल की ओर से आरोपी शुभम, उसके पिता डॉ. रमेश चंद्र, मां वीरमती के खिलाफ दहेज की खातिर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के लिए रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन

कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया, लेकिन पुलिस अब तक नामजद आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। पूर्व में पीड़ित पिता ने सीओ से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी कराने की मांग की थी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई। अब शीघ्र ही पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए सहारनपुर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed