फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   police

नशे में धुत सिपाही नाले में गिरा और गाता रहा गाने

Sat, 17 Sep 2022 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:28 AM IST
सार

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने शराब के नशे में धुत होकर बाइक से बेलो चौराहे का ओर जा रहा था।निकलने के बजाय सिपाही नाली में ही लेटकर गाना गाता देखा।वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया।

विज्ञापन
police

विस्तार

पीलीभीत। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने शराब के नशे में धुत होकर बाइक से बेलो चौराहे का ओर जा रहा था। अचानक नाले के पास उसकी बाइक गिर गई। सिपाही भी नाली में गिर गया। निकलने के बजाय सिपाही नाली में ही लेटकर गाना गाता देखा। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

अफसर भले ही अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हो मगर सिपाही खाकी को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बृहस्पतिवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही नशे में था। आलम यह था कि सिपाही को खुद पता नहीं था कि वह कहा है। इसी दौरान उसकी बाइक नाले के पास गिर गई और वह खुद नाले में गिर गया। कुछ लोगों ने वर्दी में सिपाही को नाले में पड़ा देखा तो उसे निकालने पहुंच गए लेकिन नाले में पड़े सिपाहियों ने गाना गाना शुरू कर दिया। नाले में सिपाही को गाते देख लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। इसी दौरान किसी ने एंबुलेंस को बुला लिया और नाले से निकालकर जिला अस्पताल भिजवा दिया। सिपाही की यह कारनामा लोगों के काफी चर्चा की विषय बना रहा। हालांकि बाद में कोतवाली पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

‘सिपाही का मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। जांच में आए साक्ष्यों के आधार पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
- दिनेश कुमार पी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed