फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police not registering report of theft at retired inspector's house

Pilibhit News: सेवानिवृत्त दरोगा के घर चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस

Sun, 23 Jul 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 23 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police not registering report of theft at retired inspector's house
पूरनपुर। एक सेवानिवृत्त दोरागा के घर से 10 दिन पहले चोरों ने आठ हजार की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सेवानिवृत्त दरोगा थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस उसकी नहीं सुन रही। शनिवार को सेवानिवृत दरोगा शिवसागर लाल ने सीओ से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव सिरसा निवासी सेवानिवृत्त दरोगा शिवसागर लाल ने बताया कि नगर की अशोक कॉलोनी में उनका घर है। घर में पत्नी के अलावा पुत्र प्रदीप कुमार, पुत्रवधू उपासना, छोटा पुत्र मोहित रहता है। आठ जुलाई को परिवार के सभी लोग घर में ताला डालकर बाहर गए थे। रात में चोर छत के जाल के ताले काटकर घर में घुस आए और आठ हजार की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चोरी की जानकारी बड़े बेटे प्रदीप केे 10 जुलाई को घर लौटने पर हुई। इस बाद चोरी की तहरीर पुलिस को दी। इस पर नगर चौकी इंचार्ज ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही चोरों को पकड़कर शीघ्र घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शनिवार को शिवसागर लाल ने सीओ से मिलकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed