फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police have obtained Upendra's signatures from the bank; they will be included in the investigation.

Pilibhit News: पुलिस ने बैंक से प्राप्त किए उपेंद्र के हस्ताक्षर, विवेचना में किए जाएंगे शामिल

Mon, 20 Jul 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 20 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police have obtained Upendra's signatures from the bank; they will be included in the investigation.
बीसलपुर। उपेंद्र आत्महत्या कांड में कोतवाली पुलिस ने विवेचना आगे बढ़ाने के क्रम में सोमवार को बैंक से उपेंद्र के हस्ताक्षर प्राप्त कर लिए हैं। अब विवेचना शुरू होने के आसार बन गए हैं। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष ने परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी नगर पालिका के बर्खास्त कर्मचारी उपेंद्र शंखधर ने 13 जुलाई को उत्पीड़न से परेशान होकर घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। उपेंद्र ने मरने से पहले पांच पृष्ठ का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। उपेंद्र के भाई अनुराग शर्मा ने अगले दिन आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में पांच लोगों को नामजद किया गया था। कोतवाली पुलिस को अभी कोई ऐसा अभिलेख नहीं मिला था, जिससे वह सुसाइड नोट में अंकित उपेंद्र शंखधर के हस्ताक्षर से मिलान करती।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली पुलिस ने बैंक से उपेंद्र के हस्ताक्षर वाला अभिलेख प्राप्त किया है। पुलिस ने बैंक से पूर्व में उपेंद्र की ओर से भुगतान के लिए दिया गया हस्ताक्षर युक्त चेक भी हासिल कर लिया है। पुलिस मृतक के परिजनों से भी उपेंद्र के हस्ताक्षर वाले कुछ अभिलेख प्राप्त करेगी। पुलिस उसको भी खोज रही है, जिसने उपेंद्र की जमीन कम दामों में बिकवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस सुसाइड नोट में दी गई सभी बातों की गहनता से जांच कर रही है। बहुत जल्द विवेचना गति पकड़ लेगी। इधर, सपा के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने अपनी टीम के साथ सोमवार को मृतक के घर जाकर परिजनों से वार्ता की। साथ ही उनकी हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष ने अब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यदि 24 जुलाई तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो उनकी पार्टी परिजनों की सहमति के आधार पर उसके बाद इस संबंध में आंदोलन करेगी। उनके साथ सपा के जिला उपाध्यक्ष भगवान दास प्रजापति ,वीरेंद्र यादव रामचंद्र पटवा ,लखविंदर सिंह ,दिनेश कुमार, अंग्रेज सिंह ,रूपलाल, बंटी शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed