{"_id":"67719bf5052d9fe0870d2a54","slug":"police-from-two-police-stations-rushed-to-the-spot-after-getting-information-about-armed-men-being-seen-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-128116-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: असलहाबंद लोगों के दिखने की सूचना पर दौड़ी दो थानों की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: असलहाबंद लोगों के दिखने की सूचना पर दौड़ी दो थानों की पुलिस
Mon, 30 Dec 2024 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से सटे चंदोई मार्ग पर बकसपुर गांव के पास पांच असलहाबंद लोगों के देखे जाने की सूचना पर पुलिस के माथे पर बल आ गया। बीते दिनों हुई मुठभेड़ को लेकर पहले से अलर्ट पर चल रही पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची। दो थानों की पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया गया। जांच में सूचना फर्जी मिली।
कोतवाली क्षेत्र में चंदोई मार्ग पर स्थित बकसपुर गांव के एक ग्रामीण ने शनिवार देर शाम पुलिस को कॉल करके बताया कि खेतों की ओर पांच लोग असलहों के साथ देखे गए हैं। आहट होने पर वे लोग गन्ने के खेतों की ओर निकल गए। सूचना पर पुलिस हरकत में आई। अफसरों को सूचना दी गई। इसके बाद कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस के अलावा पीएसी टीम मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों से बात करने के बाद पुलिस और पीएसी ने खेतों में भी तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की जांच में नशे की हालत में फर्जी सूचना देने की बात सामने आई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना फर्जी पाई गई।
विज्ञापन
चार दिन पहले बुलेट सवार बदमाशों ने की थी लूटपाट
चार दिन पूर्व चंदोई मार्ग पर ही बुलेट सवार तीन बदमाशों ने किसान को तमंचे के बल पर धमकाकर मोबाइल फोन लूटा था। घटना के बाद से पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। देर रात चंदोई के निकट ही असलहाबंद बदमाशों के होने की सूचना से पुलिस सक्रिय हो गई। हालांकि जांच-पड़ताल में घटना झूठी निकली। एहतियात के तौर पर पुलिस की टीम रात भर क्षेत्र में गश्त करती रही।